फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख का माल उड़ाया

Thu, 17 Mar 2016 11:08 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान में ‌बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मजीसा गांव निवासी श्रीचंद्र यादव पुत्र रामलौटन यादव की बरियावन बाजार में मोहित गारमेंट के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया। देर रात किसी समय चोर दुकान के पीछे स्थित खिड़की को तोड़कर दुकान में घुस गए।
विज्ञापन


इसके बाद दुकान में रखे महंगे रेडीमेड कपड़ों व कीमती साडिय़ों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान के पीछे खेत होने के कारण इसकी भनक भी बाजारवासियों को नहीं लग सकी। गुरुवार सुबह जब श्रीचंद्र दुकान खोलकर अंदर गया, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था। न सिर्फ रेडीमेड कपड़े गायब थे, बल्कि एक दिन पहले ही थोक बिक्री के लिए सूरत से लाई गई लगभग चार लाख रुपये की साड़ियों  का बंडल भी गायब था।

चोरी की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में बाजारवासी भी घटनास्थल पर जुट गए। इस बीच सूचना मिलने पर कोतवाल महेंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान के पीछे खेत में छानबीन के दौरान कुछ दूर पर एक साड़ी पड़ी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खेत से होकर ही चोर सामान लेकर भाग निकले। बाद में पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें