फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से मांगी चार लाख रुपये रंगदारी

Sat, 16 Jan 2016 11:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चक अकबरपुर गांव निवासी रामलाल पुत्र जेठू ने बताया कि बीते 14 जनवरी की रात 7 बजकर 45 मिनट पर उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उनसे कहा गया कि मैं फैजाबाद से भाई बोल रहा हूं। 16 जनवरी को मेरी जनपद न्यायालय में पेशी है। तुम वहां पर आ जाना। मेरा एक व्यक्ति तुमसे मिलेगा। तुम उसे चार लाख रुपये दे देना।
विज्ञापन


उन्होंने इतनी राशि इतने कम समय में होने की बात कही तो दूसरी तरफ से धनराशि न देने पर उनके साथ ही पूरे परिवार को खत्म कर देने की बात कही गई7 इसके बाद फोन काट दिया गया।

शिक्षक रामलाल इसके बाद से काफी भयभीत हैं। उन्हें पुलिस से भी कुछ बताने के लिए मना किया गया था। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। एसओ तनवीर अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जिस नंबर से धमकी दी गई है, उसे सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन


उधर रंगदारी मांगे जाने की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में दहशत  है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। यदि पूर्व में हुई घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया गया होता, तो शायद इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश पाया जा सकता था। उन्होंने अविलंब घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें