फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को फावड़े से काट डाला

Sat, 16 Jan 2016 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के छेदीपुरवा मोहल्ले में शनिवार को दोपहर बाद विक्षिप्त बेटे ने अपने पिता पर डंडे से वार कर दिया। पिता के जमीन पर गिरते ही बेटे ने उसे फावड़े से काट डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी पटेलनगर के रहने वाले राहुल उर्फ विवेक मिश्र ने बताया कि उसके पिता ने शहर के छेदी पुरवा में मकान बनवाया था, जिसमें परिवार के सभी लोग एक साथ रहते थे।

राहुल के मुताबिक उसका बड़ा भाई आलोक कुमार मिश्र अर्धविक्षिप्त हो गया। वह परिवारीजनों से मारपीट करने लगा था, इसलिए सभी लोग वहां से अलग रहने लगे।

राहुल ने बताया कि उसके पिता बालमुकुंद मिश्र (65) आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। मगर वह आलोक के लिए छेदी पुरवा वाले मकान के बाहर हर रोज खाना रख आते थे।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि शनिवार को भी दोपहर बाद उसके पिता आलोक को खाना पहुंचाने छेदी पुरवा वाले मकान पर गए थे। वहां आलोक घर के बाहर ही बैठा था। वह पिता को देखते ही डंडा लेकर उन्हें मारने लगा। पिता के जमीन पर गिरते ही उसने पास में रखे फावड़े से उन्हें काट डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आलोक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

इस मामले में राहुल उर्फ विवेक ने कोतवाली नगर में अपने बड़े भाई आलोक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली के एसएसआई अवधेशराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें