फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

Mon, 22 Feb 2016 11:04 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के आसोपुर गांव निवासी परमानंद (70) पुत्र रुद्रप्रताप अपने पुत्र लल्लन (45) के साथ सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बोलेरो जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


बाइक लल्लन चला रहा था। दोनों को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां परमानंद की हालत गंभीर बनी हुई है।

अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी घनश्याम (30) पुत्र रामलौट रविवार देर शाम बाइक द्वारा अहिरौली से गांव जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के बूढनपुर गांव निवासी राधेश्याम (35) पुत्र बसंतू रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अलीगंज थाना क्षेत्र के सम्हरिया गांव निवासी भगवानदास (50) पुत्र सत्तू प्रसाद सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय गांव के निकट ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी संजय (25) पुत्र भागीरथ सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें