पीड़ित को आग की इस घटना से करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। बाजारवासियों की अथक प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। पीड़ित ने प्रशासन से अहेतुक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार महरुआ निवासी ताज मोहम्मद की दुकान महरुआ चौराहे पर है। वह कपड़ों की सिलाई करता है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वह दुकान बंद कर रात में गांव स्थित घर चला गया। मध्यरात्रि करीब अचानक उसके दुकान से जोरदार धुआं उठने लगा।
आस पास के दुकानदारों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गुहार लगा दी। इसकी सूचना तत्काल ताज मोहम्मद को दी गई। वह मौके पर पहुंचा और शटर खोला तो देखा कि उसकी समूची दुकान जलकर खाक हो गई।
बताया जाता है कि दुकान में ग्राहकों का करीब 70 सेट कपड़ा के अलावा करीब 3 हजार रुपए नकद भी था। सब जलकर राख हो गया। इससे पीड़ित को करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। बाजारवासियों की मदद से आग बुझाई जा सकी।