फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी कर्मी के घर 10 लाख की चोरी

Wed, 27 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरपुर क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर में मंगलवार रात चोरों ने पीएसी कर्मी के घर से जेवर, नगदी समेत 10 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय घर से सभी लोग पैतृक गांव इटावा के नगरिया बुजुर्ग में शादी की तैयारियों में गए थे। सुबह घर सामान लेने पहुंचने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद दोहरे पुत्र तुलसीराम दोहरे 33वीं बटालियन पीएसी झांसी में तैनात हैं। वह अपने भाई वीरेंद्र सिंह की बेटी की शादी के लिए घर आए थे। यहां से सभी लोग शादी के  लिए पैतृक गांव नगरिया बजुर्र्ग, थाना बकेवर इटावा गए थे। घर पर शादी का सारा सामान दहेज, उपहार नगदी व जेवरात आदि रखा था। मंगलवार रात चोरों ने घर को सूना पाकर अपना निशाना बना लिया।

मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने ताले तोड़ दिये। उन्होंने बक्सों में रखे पूरे परिवार के सोने और चांदी के जेवरात, ढाई लाख रुपये नगद, कपड़ों के साथ दूसरे कमरों में रखे एलसीडी, सिलेंडर, बैटरी, इनवर्टर समेत लगभग 10 लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। बुधवार की सुबह जब राजेंद्र प्रसाद गांव से बाबरपुर घर से कुछ सामान लेने आया तो चोरी की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कुछ संदिग्ध नमूने संकलित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें