फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

915 लीटर कच्ची शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 11:56 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बन रही दारू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए गुरुवार को भी आबकारी टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। टीम के इस छापेमारी अभियान में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा टीम ने साढ़े 19 क्विंटल लहन व 915 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी विवेक के विशेष निर्देश के बाद जिले में आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र वर्मा व अतुल कुमार राय के नेतृत्व में लगातार छापेमारी कर रही है। गत दिनों टीम ने जहां टांडा के मांझा आदि क्षेत्रों में छापेमारी की थी, वहीं गुरुवार को भीटी तहसील क्षेत्र के अलावा बसखारी थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की, जहां कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना थी।

बसखारी थाना क्षेत्र के रामनगर, जट्ठवा, महुवारी, भेड़िया आदि गांवों में छापेमारी की। यहां से टीम पांच लोगों को कच्ची शराब बनाने के  आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य फरार होने में सफल रहे। उनके पास  से साढ़े 19 क्विंटल लहन व 915 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें