फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज विकासखंड में सोमवार को नामांकन के दौरान पुलिस से हुई भिड़ंत के नामजद एक आरोपी को राजेसुल्तानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के दो अन्य नामजद आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी का मंगलवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


जहांगीरगंज थाना प्रभारी अशोक यादव ने सोमवार को राजेसुल्तानपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें तीन नामजद व करीब 100 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में व्यवधान डालने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

विवेचना कर रहे राजेसुल्तानपुर एसओ चन्द्रभान यादव ने बताया कि सोमवार रात छापेमारी कर घटना के एक आरोपी धीरेन्द्र सिंह निवासी अहिरौली रानीमऊ को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें