इससे पहले कि पुलिस पहुंचे हमलावर कार पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द हमलावरों को पकड़ा जाएगा।
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित एक मॉल पर वाहन खड़ा करने के लिए कुछ लोगों में और गार्ड में कहासुनी होने लगी। इस पर लोगों ने गार्ड की पिटाई करनी शुरू कर दी।
इसी बीच मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी सौरभ शुक्ला पहुंचा तो उसने बीचबचाव किया। इस पर हमलावरों ने सौरभ की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उसके गले से सोने की चेन छीन ली।
इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, हमलावर भाग गए। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि कार नंबर एचआर 26 सीके 8669 सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।