फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 26 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय थानाक्षेत्र के बहरामपुर के निकट पेट्रोलपंप के पास आपस में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शकील 26 पुत्र निजाविद रहमान, रहमतुल्ला 50 पुत्र मुमताज मंगलवार को रामनगर की तरफ से अपने घर कटोखर की तरफ जा रहे थे। बहरामपुर पेट्रोलपंप के पास बसखारी की तरफ से आ रही बाइक से उनकी आमने सामने भिड़ंत हो गई।

इससे रहमतुल्ला पुत्र मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई। शकील गंभीर दशा में घायल हो गया। गंभीर दशा में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से टॉमा सेंटर रिफर कर दिया गया। सूचना पर आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपनी अभिरक्षा में लेकर आवश्यक छानबीन कर रही है। शकील व रहमतुल्लाह ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


उधर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी व निजी वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानाक्षेत्र के गांधीनगर निवासी पारसनाथ (40) पुत्र झिनकूप्रसाद मंगलवार सुबह किसी काम से अकबरपुर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक में एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक लेकर गिर पड़े और घायल हो गया। उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

इसी थानाक्षेत्र के दल्लापुर निवासी लक्ष्मी (45) पुत्र संतराम सोमवार देर सायं बाइक से घर जाते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी बाइक से एक अन्य बाइक टकरा गई इससे वह घायल हो गए। उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बेवाना थानाक्षेत्र के रसूलपुर निवासी मोहम्मद आलम (28) पुत्र मोहम्मद इकबाल मंगलवार सुबह एक मैजिक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अकबरपुर थानाक्षेत्र के अरिया निवासिनी मीना (29) पत्नी धर्मराज मंगलवार सुबह सड़क पार करते समय अरिया बाजार में मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई।

बाइक की टक्कर लगने से उसे गंभीर चोटें आ गईं। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। महरुआ थानाक्षेत्र के पट्टी निवासी पप्पू (35) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार सुबह अकबरपुर नगर के निकट चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार घायलों ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें