फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचन हत्याकांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहुचर्चित बेचन हत्याकांड के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 26 जून को रामनगर में बेचन सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर खूब हो-हल्ला मचा था। 
विज्ञापन


आलापुर थानाध्यक्ष शिवनरायण भगत के अनुसार हमराही सिपाहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर हत्याकांड में नामजद आरोपी अच्छेलाल यादव को पिपरा चौराहे से सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जाता है कि आरोपी 10 बजे के करीब कहीं निकल भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है लेकिन वे तीनों लोग एफआईआर में नामजद नहीं थे। पुलिस विवेचना में उनका नाम सामने आया था। कुल पांच नामजद लोगों में से यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें