फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का बेरहमी से कत्ल

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में युवक की हत्या के बाद गुरुवार को रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टांडा कोतवाली क्षेत्र में कुछ अज्ञात हत्यारों ने गंड़ासे से एक युवक की सिर काटकर नृशंस हत्या कर दी। बेखौफ हत्यारों ने युवक का शव  सरयू नदी के किनारे फूलपुर गांव स्थित एक खेत में और सिर सरयू नदी में फेंक दिया। गुरुवार को सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गोताखोरों की मदद से सरयू नदी से सिर भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाली अंतर्गत इस्माइलपुर बेलदहा ग्रामसभा के फूलपुर गांव के कुछ लोग गुरुवार सुबह गांव के बाहर स्थित अरहर के खेत की तरफ गए हुए थे। उन्हें वहां खून से लथपथ शव दिखाई दिया। शरीर पर सिर्फ एक कपड़ा था। शव किसी युवक का प्रतीत हो रहा था। उसकी चप्पल बगल में पड़ी हुई थी। धड़ से सिर गायब था।

यह देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी मिलने पर कोतवाल बेचू सिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर छानबीन शुरू की, तो बगल ही खेत में खून से सना हुआ गड़ासा पड़ा मिला। पुलिस ने इसके बाद शव की पहचान का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


 गुरुवार सुबह ही अपने भतीजे की गुमशुदगी दर्ज कराने वाले कोडऱा गांव निवासी मुन्नीलाल को पुलिस ने मौके पर बुलाया। मुन्नीलाल अन्य ग्रामीण के साथ फूलपुर गांव पहुंचे। वहां अंडर वियर व चप्पल के आधार पर उन्होंने शव की पहचान अपने भतीजे रामसागर (22) पुत्र रामशबद चौहान के रूप में किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने टांडा से गोताखोर बुलवाए।

गोताखोरों ने काफी देर के प्रयास के बाद सरयू नदी से कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया। टांडा  कोतवाल ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई नई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रामसागर की हत्या के मामले में उसका मोबाइल फोन भी अहम कड़ी साबित हो सकता है।

परिवारीजनों के अनुसार बुधवार अपराह्न छह बजे रामसागर के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह बिना घर पर कुछ बताए कहीं चला गया। जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर गुरुवार सुबह चाचा मुन्नीलाल ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इस बीच गुरुवार को घटनास्थल से रामसागर का मोबाइल भी नहीं मिला।

उसे लापता बताया जा रहा है। लगभग डेढ़ माह पूर्व अकबरपुर   कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी सराफा व्यवसायी शीतला प्रसाद सोनी का शव भी इसी क्षेत्र में पाया गया था। उनके शरीर पर भी कोई कपड़े नहीं थे।

डेढ़ माह के भीतर एक ही स्थान पर दो लोगों का शव पाए जाने से स्थानीय लोगों में  जहां दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है।  उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक वारदातें हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया  जा सका है।

सराफा व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा भी पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। एएसपी राहुलराज ने बताया कि हत्या की घटना हुई है। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अभी कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें