फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोड रोलर की टक्कर में डीसीएम चालक व खलासी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा के मंझूपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई है। रात को साथी के साथ बाइक से वापस घर लौटते समय हादसे में दोनों घायल हो गए थे।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में रोड रोलर से टक्कर में डीसीएम चालक व खलासी घायल हो गए जिनको इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। 
बुधवार की देर रात पैकौली गांव निवासी संदीप कुमार (25) पुत्र पल्टू बाइक से बल्ला सांई खेड़ा गांव निवासी प्रताप पुत्र कल्लू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। मंझूपुर मार्ग पर कलिकन पुरवा गांव के समीप विपरीत दिशा से आई ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था जहां संदीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में लखनऊ मार्ग पर भिलवल के समीप डीसीएम के रोड-रोलर से टकराने से चालक व खलासी घायल हो गए। मेरठ निवासी चालक मो. सलीम व खलासी मो. फरमान को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें