फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकुओं से गोदा

Wed, 10 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चाकू से घायल क‌िया - फोटो : symbolic
विज्ञापन
वैवाहिक आयोजन से होकर बाइक से घर जा रहे युवक को मंगलवार रात जमुनीपुर बाजार के निकट बाइक सवार चार बदमाशों ने रोककर चाकू से गोद डाला। युवक को मृत समझकर बदमाश भाग खड़े हुए। घटना के काफी देर के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत अरखा दाउदपुर गांव निवासी अटल वर्मा (22) पुत्र आशाराम मंगलवार दोपहर सम्मनपुर थाना अंतर्गत बरियावन बाजार में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गया हुआ था। देर रात लगभग साढ़े 12 बजे वह अकेला ही बाइक से घर लौट रहा था।

बताया जाता है कि अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर बाजार के निकट पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद एक बाइक पर सवार बदमाश सड़क के बीचोबीच आ गए और उसे रुकने का इशारा किया। इस पर अटल ने बाइक रोक दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पहले तो उसकी हाथ-पैर से जमकर पिटाई की, इसके बाद उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन

 
इससे अटल बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसको मृत समझकर बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। घटना के लगभग तीन घंटे बाद उधर से गुजर रहे कुछ राहगीर वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सड़क के बीचोबीच युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इस पर उन्होंने डायल 100 पुलिस को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार पूर्वाह्न होश में आने पर अटल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। युवक को सीने, पेट तथा दोनों हाथ में आधा दर्जन से अधिक घाव हैं। कोतवाल रामलखन ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले में छानबीन की जा रही है।

अटल ने बताया कि हमलावर कौन थे और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला क्यों किया, यह वह खुद नहीं समझ पा रहा है। हमलावर जब उसकी पिटाई कर रहे थे तो वह लगातार उनसे पूछ रहा था कि आखिर वे उसे क्यों मार रहे हैं और वे सब कौन हैं।

उसकी क्या गलती है जो तरह उसकी पिटाई की जा रही है। जब उन लोगों ने उस पर चाकू से हमला किया तो उसने जान बचाने के लिए उन्हें रोकना चाहा और काफी मिन्नत भी की लेकिन बदमाशों पर कोई असर नहीं हुआ। लगातार चाकू के हमले से वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें