फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को मारी गोली

Wed, 02 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Firing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रंजिश में जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतना गांव में बुधवार सुबह नित्यक्रिया को घर से निकले युवक को खेत के निकट बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी होने पर एसओ जैतपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी रफीगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना के पीछे रंजिश का मामला सामने आ रहा है। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र जैतपुर के रतना गांव निवासी उमेश (30) पुत्र दयाराम पांडेय बुधवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेत की तरफ जा रहा था।

बताया जाता है कि जब वह खेत के निकट पहुंचा तो इसी बीच बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उमेश के दाहिने हाथ में लगी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। बताया जाता है कि इस बीच बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर एसओ जैतपुर ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही घायल युवक को सीएचसी रफीगंज में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जाती है। एसओ ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। घटना के स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं हो सकी है।

बताया कि घायल उमेश की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर ग्रामीणों के अनुसार घटना के पीछे रंजिश का मामला है। गौरतलब है कि 14 मार्च को गांव में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत लगाए जा रहे खंभे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी।

इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। मामले में उमेश के अलावा उसके दो अन्य भाई हरीश व दिनेश नामजद हुए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इन दिनों तीनों भाई जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें