फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरनी चौराहे की चार दुकानों में चोरी

Wed, 02 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी चौराहा स्थीत दुकानों में चोरी।
विज्ञापन
बहादुरपुर नगर थानाक्षेत्र के पोखरनी चौराहे पर स्थित चार दुकानों को चोरों ने खंगाल डाला। मोबाइल की दुकान में चोर सेंध काटकर घुसे, बाकी के शटर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।  
विज्ञापन


बलगोड़ा निवासी मोहन उर्फ बबलू ने पोखरनी चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। उससे सटे शिव कुमार की चाय-नाश्ते व चाट की दुकान है। इन दोनों से एक दुकान छोड़कर बाल काटने व कपड़े सिलाई की दुकान है। आसपास किसी के न रहने की वजह से चोरों ने आराम से पूरी रात दुकानों को खंगाला। जिसमें मोबाइल वाली दुकान से मोबाइल की 60 बैटरी, चार सेट मोबाइल, 9 हजार नकद व एक कंप्यूटर सेट चोरी हुआ। 

चाट की दुकान से 2 हजार रुपए नकद व अन्य सामान भी चोरी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रमेश का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़कर माल बरामद कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें