फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Thu, 19 Nov 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मनपुर बाजार के पास एक बाइक सवार अधेड़ को पिकअप ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलया कल्याणपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद (50) पुत्र अब्दुल सत्तार बुधवार देर शाम बाइक से गांव जाते समय सम्मनपुर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें