फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान से बीस लाख की चोरी

Thu, 19 Nov 2015 10:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआरी पुरवा गांव में एक बंद मकान से चोरों ने करीब बीस लाख रुपये का सामान पार कर दिया है। पीड़ित फैजाबाद जिले के रूदौली नगर पालिका में लिपिक के पद तैनात है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की पर किसी भी अपराधी का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआरीपुरवा गांव के जयनाथ अवस्थी फैजाबाद जिले में रूदौली नगर पालिका में लिपिक के पद पर तैनात है। बीते 17 नवंबर को जयनाथ अपने परिवार के साथ रूदौली गए थे और यहां के घर में ताला लगा गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने देखा कि जयनाथ के घर का ताला टूटा पड़ा है। इसके बाद इस मामले की जानकारी उनको फोन से दी गई।

दोपहर बाद घर पहुंचे लिपिक ने जब देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसके घर से करीब दो लाख अस्सी हजार की नकदी समेत बीस लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी हो गए है।
विज्ञापन


इस वारदात के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की पर अभी कि किसी भी चोर के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं लग सका है। बताते चले कि शहर में बंद पड़े घरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।

कोतवाली के एसएसआई एके सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी जिसके बाद मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। एसएसआई ने कहा कि घटना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें