फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में 5 लोग घायल

Fri, 04 Mar 2016 11:26 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में भर्तीएक घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार   शुक्रवार दोपहर करीब अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर एक ऑटो सवारी लेकर इल्तिफातगंज की तरफ से अकबरपुर आ रहा था। गौसपुर गांव के पास पीछे से आए एक चार पहिया वाहन ने पास लेते समय उसे टक्कर मार दिया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।
विज्ञापन


इससे चालक घनश्याम 40 पुत्र दयाशंकर निवासी उकरा थाना अकबरपुर घायल हो गया। ऑटो में सवार शकुंतला 38 पत्नी राजेन्द्र भारीडीहा इब्राहिमपुर, अभिषेक 8 पुत्र राजेन्द्र, राहुल 20 पुत्र रामजनम निवासी अमसिन गोसाईगंज, मोहम्मद अकमल 32 पुत्र अब्दुल नजीर निवासी अमसिन गोसाईगंज भी घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों व राहगीरों की मदद से सभी को ऑटो से बाहर निकाला गया। इसके बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

टांडा थाना क्षेत्र के छज्जापुर निवासी संजय 22 पुत्र रामनिहोर गुरुवार सायं बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी बाइक पर पीछे अंकित 20 पुत्र कृष्ण कुमार भी बैठा था। मोहल्ले में ही उसकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बसखारी निवासी नंदलाल 42 पुत्र रामकिशोर गुरुवार सायं बसखारी बाजार में बाइक से गिर पड़ा, और घायल हो गया। घटना के समय वह हेलमेट नहीं पहना था। उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें