फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने डॉक्टर को पीटा, भर्ती

Sat, 28 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खजुरी बाजार से दवा लेकर वापस क्लीनिक जा रहे एक चिकित्सक को सैरपुर उमरन रेलवे क्रासिंग के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में मरणासन्न अवस्था में छोड़कर बदमाश वहां से भाग गए। देर रात होश में आने पर चिकित्सक किसी प्रकार क्लीनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया,  जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। 

जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना अंतर्गत पेठिया गांव निवासी खुशीराम (40) का मालीपुर थाना अंतर्गत हरिपालपुर बाजार में क्लीनिक है। रोज की तरह शुक्रवार को भी खुशीराम अपनी क्लीनिक पर पहुंचे। रात आठ बजे बाइक से वह खजुरी बाजार में दवा लेने गए।
विज्ञापन


आरोप है कि जब वह वापस क्लीनिक पर जा रहे थे, तो सैरपुर उमरन रेलवे क्रासिंग के निकट पहले से खड़े एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश उन्हें खींचते हुए सड़क से दूर ले गए और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

बाद में मरणासन्न कर वहां से भाग खड़े हुए। रात 11 बजे लगभग चिकित्सक खुशीराम को होश आया, तो वह किसी तरह बाइक चलाते हुए हरिपालपुर स्थित क्लीनिक पहुंचे। स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी देने के साथ ही सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर एसओ मालीपुर चंद्रभान यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकार नहीं है। यदि तहरीर मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें