फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई व्यापारी से मांगी बीस लाख की रंगदारी

Sat, 28 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के प्रमुख मिष्ठान भंडार स्वामी से फोन पर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। व्यापारी की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। रंगदारी मांगने और धमकी से व्यापारियों मेें दहशत है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। नगर के प्रमुख मिष्ठान विक्रेता संजीव गुप्ता दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई। रिसीव करने पर कॉल करने वाले ने अपना नाम जमाल बताते हुए उनसे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। संजीव ने जब कॉल करने वाले से उसका परिचय जानना चाहा तो उसने अधिक बात न करने की हिदायत दी। कहा, अगली कॉल का इंतजार करें। रुपये न देने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी देकर फोन काट दिया। मिष्ठान व्यापारी ने इसकी जानकारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी को दी। श्री गुलाटी ने पूरे मामले से सीओ राजेश्वर सिंह को अवगत कराया। व्यापारी से रंगदारी मांगने की जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रंगदारी मांगने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी आईडी और कॉल करने के समय पर उसकी लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें