फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ बलवा का केस

Fri, 10 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के हयातगंज पश्चिम मोहल्ला में बीते दिन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने तीन नामजद के अलावा आठ अन्य के विरुद्ध बलवा समेत कई अन्य धाराओं में कसे दर्ज कर लिया। पुलिस ने आवश्यक छानबीन शुरू कर दी  है। 
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी दीपक कुमार आर्य पुत्र वेदप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये कहा है कि गुरुवार दोपहर मोहल्ला निवासी अधीश जायसवाल व अवनीश जायसवाल पुत्रगण बृजेश जायसवाल कई अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आ धमके और जबरन कब्जा करने लगे।

उसने जब इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने न सिर्फ उसकी बल्कि  परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी पिटाई की। कोतवाल वकील सिंह यादव ने  बताया कि तहरीर के आधार पर अधीश, अवनीश व दिलीप विश्वकर्मा के अलावा आठ अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें