फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात तीन घरों में आठ लाख की चोरी

Thu, 11 Feb 2016 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने पेट्रोल पंप एक मैनेजर के घर सहित तीन स्थानों पर आठ लाख से अधिक के जेवर-नगदी उड़ा लिए। पीड़ितों ने तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। एक ही रात हुई तीन चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


इनायतनगर के तीन गांवों में रात को चोरी हुई। ग्राम रनापुर पूरे झगरू निवासी पेट्रोल पंप मैनेजर त्रिलोकी नाथ यादव के गेट को बेलचा व सब्बल से उखाड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने अलमारी व बक्से में रखे करीब सात लाख के जेवर पार कर दिया।

मैनेजर के पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सुबह घर के दक्षिण दुर्गेश यादव के निजी नलकूप के पास गन्ने के खेत में एक बक्सा मिला। जहां कपड़े बिखरे पड़े थे। दूसरी घटना थाने के पास फैजाबाद-रायबरेली रोड पर स्थित स्टेट बैंक की इनायतनगर शाखा के बगल जीतनाथ पांडेय के घर हुई।
विज्ञापन


जहां चोर घर की दीवार के दाढ़े के सहारे अंदर घुसे। चोरों ने सो रहे परिवारीजनों के कमरे की बाहर से सिटकनी बंद कर दी और दूसरे कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। गृहस्वामी के पुत्र तेजबहादुर ने बताया कि रात लगभग तीन बजे तीन-चार चोर घर में घुसे थे।

घटना की जानकारी हुई लेकिन चोर बाहर से कमरे की सिटकनी बंद कर दिए थे। सुबह घर के पीछे एक छप्पर में खाली बक्से व कपड़े बिखरे मिले। बताया कि चोरी हुआ बाक्स उनके सीतापुर में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक भाई का है। उन्हें सूचना दे दी गई है।

उनके आने पर ही चोरी गए सामान व नकदी का पता चलेगा। तीसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी वेदराज के घर हुई। जिसमें चोरों ने लगभग 50 हजार रुपये के जेवर पार कर दिये। इनायतनगर एसओ ने बताया कि त्रिलोकी नाथ के घर हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें