फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार सिपाही घायल,रेफर

Tue, 25 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के फैजाबाद मार्ग पर सोमवार दिन में ट्रक की चपेट में आकर एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर अन्य हादसों में पांच अन्य लोग घायल हुए। इनमें से दो को फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस की डायल 100 योजना में कार्यरत हेड कांस्टेबल रामबरन यादव (40) वर्ष पुत्र हौसिला प्रसाद सोमवार सुबह फैजाबाद मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नलकूप विभाग कार्यालय के समक्ष हुई। पहले ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत रामबरन बीते दिनों हेड कांस्टेबल प्रोन्नति वेतनमान के पद पर कार्य करते हुए डायल 100 योजना से जोड़ दिया गया था।

सोमवार को वह फैजाबाद जनपद स्थित अपने घर से बाइक से वापस लौट रहा था। हादसे में जहां सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन


उधर  फैजाबाद जनपद के अयोध्या नया घाट निवासी राजेश (42) व घनश्याम (35) रविवार देर शाम अंबेडकरनगर के अकबरपुर से बाइक द्वारा घर जाते समय यादवनगर तिराहा के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर  में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

बाइक राजेश चला रहा था। अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अन्तर्गत कालेपुर महुवल निवासी अनंजय 25 पुत्र रामसूरत सोमवार सुबह घर के निकट उस समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक द्वारा मालीपुर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अकबरपुर थाना अन्तर्गत रम्मनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र 20 पुत्र कामता प्रसाद व सुशीला 28 पत्नी शिवप्रकाश रविवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर ट्रॅॅली की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वे दोनों बाइक द्वारा जलालपुर से घर जा रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें