फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने किशोर को मारी गोली, गंभीर

Thu, 26 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी में पशु तस्करों की गोली से घायल किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना अंतर्गत टेमा गांव में बुधवार देर रात मवेशी चोरी का असफल प्रयास कर पिकअप से भाग रहे बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद भी पिकअप पर लटके किशोर को चोरों ने वाहन में खींच लिया और कुछ दूर ले जाकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद पशु चोर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल किशोर को परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी भीटी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग डेढ़ बजे चोर एक पिकअप से टेमा गांव पहुंचे।

उन्होंने गांव के बाहर स्थित शिवचरन के घर के निकट वाहन खड़ी कर दी। इसके बाद चोर गांव निवासी मुन्नालाल के घर के सामने बंधी भैंस खोलने लगे। आवाज सुनकर मुन्नालाल की पत्नी जाग गई। वह बाहर आई तो देखा कि चोर भैंस खोल रहे थे। उसने गुहार मचा दी। परिवार के अन्य सदस्य जब बाहर निकले तो चोर वहां से पिकअप की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन


जब वे सभी शिवचरन के घर के सामने से गुजरे तो बरामदे में सो रहे शिवचरन की आंख खुल गई। शिवचरन सूकर पालन का कार्य करता है। उसने समझा कि चोर उसका सूकर खोल ले गए हैं तो वह भी गुहार मचाता हुआ चोरों के पीछे भागने लगा। इस पर चोरों ने रुककर शिवचरन की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

 इसी बीच शिवचरन का 14 वर्षीय पुत्र राजा शिवफेर भी वहां पहुंच गया लेकिन तब तक चोर पिकअप पर सवार हो चुके थे। शिवफेर दौड़कर पिकअप के पीछे लटक गया। चोरों में से एक ने उसे गोली मार दी। इसके बाद भी शिवफेर ने पिकअप नहीं छोड़ी। इस पर चोरों ने उसे अंदर खींच लिया और कुछ दूर आगे जाकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया।

इस बीच गुहार मचाते हुए लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक चोर पिकअप लेकर सेनपुर की तरफ भाग गए। गंभीर रूप से घायल शिवफेर को आननफानन में सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

गोली किशोर के सीने के निकट लगी है। सूचना मिलने पर एसओ अशोक यादव दलबल के साथ रात में ही गांव पहुंचे और घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें