फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़के

Tue, 13 Oct 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा कमाल गांव में सोमवार रात शरारती तत्वों ने गांव में स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जलालपुर रामगढ़ मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसओ जलालपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने नई प्रतिमा की स्थापना का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बाद में यहां नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई।
गांव में सोमवार रात डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने जलालपुर रामगढ़ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तो एसओ जलालपुर एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नई प्रतिमा मंगवाकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर स्थापित कर दी गई। एसओ ने बताया कि नई प्रतिमा की स्थापना कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें