फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवक को मारी गोली

Tue, 13 Oct 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्कीबाजार में सोमवार रात मामूली विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके सीने में लगी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के चाचा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे करीब कुर्कीबाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एकजुट हुए कुछ लोगों ने मेराज (30) पुत्र गुलाम नबी को गोली मार दी। गोली मेराज के सीने पर बाएं तरफ लगी। गोली लगते ही वह भूमि पर गिर पड़ा। मेराज के गिरते ही हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण व परिवारीजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मेराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेराज के चाचा नवाब अली ने सम्मनपुर थाना पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुर्कीबाजार निवासी असलम, शहंशाह, कलीम व सुहेल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक सोमवार रात मेराज का चचेरा भाई शफीक गांव के ही शहंशाह के साथ शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस पर शहंशाह ने शफीक की पिटाई कर दी।

जानकारी होने पर शफीक व मेराज ने मौके पर पहुंचकर शहंशाह को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद ही शहंशाह अपने साथ गांव के असलम, कलीम व सुहेल को लेकर मेराज के घर के पास पहुंचा और मेराज को घेर लिया। मारपीट के साथ ही असलम ने उस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें