फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

Mon, 30 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
महिला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना जलालपुर अंतर्गत चितईपट्टी गांव में रविवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के चाचा ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने को थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


ससुराली जनों के अनुसार गांव निवासिनी प्रियंका (26) पत्नी रामरतन रविवार देर शाम खाना बनाने के बाद अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों को कुछ आशंका होने लगी।

उन्होंने खिड़की से जब अंदर देखा तो सन्न रह गए। प्रियंका का शव दुपट्टे से छत में लगे लोहे के कुंडे से लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


किसी प्रकार दरवाजा खोलकर अंदर गए और परिवारीजनों की मदद से शव को उतारकर अभिरक्षा में ले लिया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जानकारी होते ही महिला के मायके जैतपुर थाना अंतर्गत किशुनपुर से उसके चाचा बाबूलाल व परिवार के अन्य सदस्य थाने पहुंचे।

बाबूलाल ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर के जरिये कहा गया कि विवाह के बाद से ही प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। अक्सर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें