फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दुकानदार पर चाकू से हमला

Fri, 12 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ बाजार में शुक्रवार को पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने किराने की दुकान पर हमला बोलकर दुकानदार की न सिर्फ लाठी-डंडों से पिटाई की बल्कि उस पार चाकू से भी ताबड़तोड़ कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


बाजार निवासी किराना व्यवसाई शिवकुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम की लगभग छह माह पूर्व पैसे के लेनदेन को लेकर हीड़ी पकड़िया गांव निवासी ओंकार सिंह से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी जिसका केस भी महरुआ थाने में दर्ज है। इस बीच शुक्रवार अपराह्न तीन बाइक पर सवार छह लोग लाठी-डंडों से लैस होकर शिवकुमार की दुकान के सामने आकर रुके, और पिटाई शुरू कर दी।

उस पर चाकू से भी कई वार कर दिए। इसके बाद वे सब भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवकुमार को जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हीड़ी पकड़िया निवासी ओंकार सिंह व राजा पांडेय समेत छह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। प्रभारी एसओ अनिल यादव ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें