फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण से 40 हजार की लूट, केस दर्ज

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे ग्रामीण से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने असलहे की नोंक पर 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत घूरनपुर गांव निवासी रामप्रताप चौरसिया गत सोमवार को यूनियन बैंक आफ इंडिया इल्तिफातगंज शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहा था। नंदापुर गांव के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।

वह कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखेे 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ राजेश यादव ने बताया कि इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत घूरनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र छेदीलाल व एक अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें