फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला गांव के दो घरों में लाखों की चोरी

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
110 लीटर मेंथा ऑयल 20 हजार की नगदी-आभूषण चोरी
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआपुर के मजरा मैला निवासी किसान कैलाश मौर्य ने बताया कि सोमवार की रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। कमरों के ताला तोड़कर बक्से में रखे दो बटुला, थाली, बाल्टी समेत सभी बर्तान और पड़ोस की अलमारी तोड़कर उसमें से सोने का हार, झाला, मांग टीका, नथनी, टप्स, चांदी का कमर बिछुआ, हाथफूल, पायल,  सिलाई मशीन, पांच हजार की नगदी समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर ले गए। चोरों ने उसके भाई किसान मंगू लाल मौर्य के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से बर्तन, झुमकी, मटरमाला, कुंडल, पायल, 15 हजार रुपये और कमरे में रखा 110 लीटर  लीटर मेेंथा ऑयल चुरा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह कमरों के तालें टूटे दिखने पर घटना की जानकारी हुई। चोरों ने कैलाश के घर से मंगू लाल के घर मे घुसने के बीच आड़े आ रही टिन की डहरीया में भरे करीब दस क्विंटल गेहूं को निकालकर बरामदे में फैला दिया। जिससे ये कयास लगाये जा रहे हैं कि चोर घर में दो से तीन घंटे तक रहे। घर वालों ने पुलिस क़ो तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल दीपक शुक्ला नें बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें