फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार

Tue, 14 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मंगुराडिला गांव निवासिनी शाहजहां पत्नी मोहम्मद नजीर मंगलवार दोपहर बाद जलालपुर नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा के पास लगे एचडीएफसी के एटीएम से रुपये निकालने पहुंची।
विज्ञापन


जब वह अंदर गई तो वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। महिला ने उस युवक को एटीएम कार्ड देकर 25 हजार रुपये निकालने के लिए कहा। युवक ने कार्ड एटीएम में लगाने के बाद बताया कि उसके खाते में रुपये नहीं है। इसके बाद एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड महिला को थमा दिया। खाते में रकम की जानकारी करने के लिए महिला बैंक पहुंची।

वहां उसे जानकारी दी गई कि अभी उसके खाते से 25 हजार रुपये निकले हैं। यह जानकारी होने पर महिला सन्न रह गई। उसने तत्काल मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक को देते हुए एटीएम कार्ड लॉक करा दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें