फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी में 25 गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से एक कांवरिये की मौत के बाद हुई आगजनी व हिंसा की घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू होते ही कटौना व आसपास के गांव से लोग पलायन करने लगे। आरोपियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात पुलिस बल ने कटौना गांव में दबिश दी। इससे पहले दिन में भी पुलिस ने घरों व दुकानों में छिपे दो आरोपियों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन


उधर ग्रामीणों ने रात में दबिश के दौरान पुलिस पर तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। उधर शुक्रवार को पकड़े गए 25 आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। मालूम हो कि अकबरपुर क्षेत्र के कटौना शिवालय में शुक्रवार को जलाभिषेक के बाद बिजली के करंट से एक कंावरिये की मौत हो गई थी।

छह अन्य के जख्मी होने के बाद अन्य कांवरिये व पास के ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने कटौना से लेकर सूरापुर तक कई तोड़फोड़ व आगजनी की। पुलिस जीप को फूंकने के साथ कई वाहन तोड़ डाले। सड़क जामकर प्रदर्शन किया। कांवरियों के पथराव में सीओ सिटी समेत कई पुलिस व होमगार्ड जवान घायल हो गए थे। पुलिस की सख्ती के बाद उपद्रव थमा। 
विज्ञापन


इस मामले में 23 लोगों को पुलिस ने शुक्रवार शाम तक गिरफ्तार किया जिनमें तीन महिलाएं थीं। शुक्रवार रात पुलिस बल ने अपनी कार्रवाई तेज की। भारी पुलिस बल ने कटौना गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही गांव में अफरातफरी मच गई।

गांव के ज्यादातर पुरुष पकड़े जाने के डर से पहले ही पलायन कर चुके थे। पास के गांव के लोग भी दूसरे स्थानों पर चले गए। पुलिस ने देर रात कटौना से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। गांव के हैंडपंप तक क्षतिग्रस्त मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें