फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर गई सफाई कर्मी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर के निकट मंगलवार सुबह रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई। उधर अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन





जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अशरफपुर भुआ गांव निवासी सफाई कर्मी इन्द्रसेन यादव (38) विकासखंड जलालपुर के ग्राम पंचायत कुसुमखोर में सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत है। वह मंगलवार सुबह बाइक से ड्यूटी कुसुमखोर गांव जा रहा था।




जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर वह सोहगूपुर के निकट पहुंचा ही था कि तभी विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज की एक बस ने उसे चपेट में ले लिया। सफाई कर्मी को कुचलकर बस मौके से फरार हो गई। बुरी तरह घायल कर्मी को आननफानन में एंबुलेंस से सीएचसी नगपुर ले जाया गया।
विज्ञापन





वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमाकांत मिश्र ने परिवारीजनों को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।




उधर, मोनू (20) पुत्र रामशंकर, सिंकदर (30), गुलशन (17) इल्तिफातगंज रोड गौसपुर के निकट आमने सामने हुई बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी अजय (28) सोमवार शाम केदारनगर बाजार में अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन सभी की हालत खतरे के बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें