फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षिका के कमरे से चोरों ने उड़ाया 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दिन दहाडे़ राजस्व निरीक्षिका के कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने 30 हजार रुपये उड़ा दिए। राजस्व निरीक्षिका की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला जलालपुर तहसील में बतौर राजस्व निरीक्षिका के पद पर तैनात अंकिता सिंह से जुड़ा है।
विज्ञापन


अंकिता के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह जिला मुख्यालय पर चल रहे चुनावी प्रशिक्षण में भाग लेने चली गई। अपराह्न तीन बजे जब वह साहबतारा स्थित एसडीएम आवास के बगल स्थित अपने कमरे पर आयीं, तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अन्दर जाने पर सरकारी कागजात बिखरे पडे़ मिले।

आलमारी में रखा 30 हजार रुपया गायब था। राजस्व निरीक्षिका अंकिता सिंह ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जॉच पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि एसडीएम आवास से चंद कदम दूर ही यह घटना हुई है। एसडीएम आवास पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों का पहरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें