फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद को धमकी मामले में आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सांसद को धमकी देने के मामले में आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। संबंधित प्रकरण में दरअसल कोई तहरीर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन


सांसद हरिओम पांडेय के अनुसार गत दिवस एक व्यक्ति ने न सिर्फ उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, वरन धमकी भी दी। अकबरपुर कोतवाली के कुर्की बाजार निवासी संबंधित व्यक्ति की इस करतूत से वे काफी आहत हुए। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी।

उधर सांसद की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस टीम ने आरोपी रामजी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामले में पंचायत का दौर शुरू हो गया। कई गणमान्य नागरिकों ने बीच बचाव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि प्रकरण में सांसद की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। ऐसे में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर न मिलने के चलते आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें