फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर था कर्ज, पुत्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अरमार गांव में बुधवार की शाम पिता की कर्ज से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक कर्ज के कारण तनाव में रहता था।
विज्ञापन



अमरार गांव निवासी अर्जुन सिंह (30) पुत्र कुंजल सिंह अपने वृद्ध पिता के बैंक कर्ज से परेशान था। मृतक के चचेरे भाई व पूर्व प्रधान धनराज सिंह ने बताया कि पिता कुंजल सिंह के नाम करीब 40 बीघा जमीन है।


खेती में पैदावार न होने से आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे। करीब आठ साल पहले कुंजल ने इलाहाबाद बैंक, शाखा बबेरू से पांच लाख और तीन साल पूर्व कोआपरेटिव शाखा करहुली से 40 हजार रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन


ब्याज सहित कर्ज छह लाख हो चुके थे। पिता की परेशानियों से पुत्र अर्जुन भी परेशान था। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से परेशान रहता था। इसी कारण उसने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें