फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान ट्रक से बरामद हुए 35 गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देररात जिले की सीमा स्थित सेवागंज बैरियर पर एसडीएम महेंद्र पाल सिंह व सीओ केके मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गोवंश लदे एक ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 35 गोवंश बरामद हुआ। उसे बाद में इब्राहिमपुर थाने लाया गया।
विज्ञापन


एसओ विवेक पटेल ने बताया कि मंगलवार देररात एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान सेवागंज के पास चला। रात करीब 10 बजे अयोध्या की तरफ से एक ट्रक काफी तेज गति से आती दिखाई पड़ी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का संकेत किया तो चालक ने पुलिस टीम पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद ट्रक रोककर चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। अज्ञात के विरुद्घ पशु क्रूरता अधिनियम व पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने के प्रयास मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें