फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली अंतर्गत साबुकपुर गांव के निकट चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बसखारी थाना अंतर्गत भिदूर निवासिनी सावित्री (55) पत्नी दयाराम शनिवार सुबह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से टांडा स्थित मायके जा रही थी। बताया जाता है कि जब वे साबुकपुर गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच गड्ढा होने के चलते बाइक को झटका लगा, जिससे पीछे बैठी सावित्री सड़क पर गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गई। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत जयसिंहपुर निवासी लोकेश (22) पुत्र जयशंकर शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर इसी जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत अखंडनगर निवासी अनिल (22) पुत्र द्वारिका शुक्रवार देर शाम बाइक से सुल्तानपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी प्रकार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी गंगाराम (75) पुत्र रामलखन शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था।

उधर सम्मनपुर थाना अंतर्गत मुरादपुर गांव निवासी राममिलन (60) पुत्र घाघू शुक्रवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जमालपुर गांव निवासी रामसागर (55) पुत्र रामफेर शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें