फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कुएं में पैर फिसलने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपहाड़ महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम गुर्जा खुड़ा में खेत में बने निर्माणाधीन कुएं में पैर फिसलने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक पर किसान क्रेडिट कार्ड से बैंक का 2.25 लाख रुपये कर्ज था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पवरिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कुलपहाड़ के गुर्जाखुड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह (55) पुत्र देशराज के खेत में कुएं का निर्माण चल रहा था। शनिवार को वीरेंद्र निर्माण कार्य को देखने गया। तभी पैर फिसल जाने से वह 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब किसान को कुएं में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में उसे कुएं से बाहर निकाल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई प्रान सिंह ने बताया कि कई दिनों से खेत पर कुएं की खुदाई चल रही थी। गहराई देखते समय सूखे कुएं में गिरकर मौत हो गई। मृतक के नाम भारतीय स्टेट बैंक कुलपहाड़ शाखा से सवा दो लाख रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज है। मृतक के दो पुत्र सूर्य प्रताप सिंह और मानवेंद्र सिंह शादीशुदा हैं। जबकि दोनों पुत्रियां भी शादीशुदा है। मृतक की पत्नी अनुसुइया की हालत पति की मौत के बाद बेहद खराब है।

- परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
कुएं में पैर फिसलने से किसान की मौत
- मृतक पर केसीसी से बैंक का 2.25 लाख रुपये था कर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें