फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसाई से मांगी 10 लाख की रंगदारी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर बाजार निवासी एक किराना व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। हंसवर पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उस मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया, जिससे व्यवसायी से रंगदारी मांगी गई थी। इस बीच व्यापारियों ने मामले में जल्द से जल्द खुलासा कर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में हंसवर बाजार निवासी किराना व्यवसायी नंदलाल मद्धेशिया ने कहा कि उसके मोबाइल पर गत 4 मार्च को दोपहर 12 बजे फोन आया। रिसीव करने पर उधर से कहा गया कि 10 लाख रुपये तैयार रखो। मैं जिसे बताऊं, वहां उसे दे देना। पीड़ित ने कहा कि उसने इसे किसी का मजाक समझकर फोन काट दिया।

5 मार्च को पूर्वाह्ल 11 बजे व 6 मार्च को अपराह्न 4 बजे एक बार फिर से उसका फोन आया। कहा गया कि 10 लाख रुपये का प्रबंध कर लो। यदि इसे गंभीरता से लेते हुए मांगी गई राशि नहीं दी, तो जान से हाथ धो बैठोगे। तुम्हारे परिवार को भी नहीं छोड़ेंगे। नाम पूछने पर फोन काट दिया। इससे व्यवसायी घबरा गया। उसने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच हंसवर बाजार व आसपास के व्यापारियों ने मामले में अविलंब खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर सीओ टांडा केके मिश्र ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें