फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे छात्र को अज्ञात ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जाफरगंज स्थित विद्यालय में बोर्ड परीक्षा देने बाइक से जा रहे हाईस्कूल के छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी अजय कुमार (17) पुत्र हौसिला प्रसाद मंगलवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बाइक से जाफरगंज जा रहा था।


नवीन मंडी के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अजय को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


अयोध्या के गोसाईगंज निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र इंद्रेश सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। अहिरौली में खेमापुर बाजार के पास उसे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।


गंभीर रूप से घायल सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


सम्मनपुर थाना अंतर्गत गौरा निवासी विशाल (21) पुत्र शिवप्रसाद सोमवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन



सुल्तानपुर के खालिसपुर गांव निवासी रामबहादुर (23) पुत्र इंद्रजीत मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें