फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चके ने उड़ाए कैश काउंटर से 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के कैश काउंटर से 40 हजार उड़ाए
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। कपड़े की दुकान से चोर ने 40 हजार रुपये पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर की धरपकड़ की कोशिश तो की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। जबकि व्यवसायी ने मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी है।


मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा मामपुर का है। थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी सुनील पांडेय की बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। सुनील के मुताबिक मंगलवार दोपहर एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और कपड़े दिखाने को कहा।
विज्ञापन



जब वह कपड़े निकाल रहे थे कि इसी बीच युवक कैश काउंटर में रखे 40 हजार रुपए निकालकर भाग गया। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक वह भाग चुका था।


सुनील ने मामले की जानकारी यूपी-100 को दी। इसी दौरान थानाध्यक्ष बीडी तिवारी भी मौके पर दल-बल के साथ पहुंच गए और आरोपी की धरपकड़ की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



सीओ आरपी राय ने भी मौके का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि दुकानदार से विरोधाभासी बयान से मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वहीं दुकानदार ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें