फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, चार बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय वाहन चोरों के गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोरों के गैँग का भंडाफोड़ कर चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में कई राज खोले हैं।

अकबरपुर कोतवाली पुलिस शनिवार रात भ्रमण पर थी, तभी उसे मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरों का एक गिरोह आने वाला है। इस पर उपनिरीक्षक नागेंद्र सरोज के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल प्रेमप्रकाश यादव तथा सिपाहियों त्रिपुरेश सिंह, अवध नरायन, धनंजय सिंह पटेल व करुणा शंकर मिश्र ने फौव्वारा तिराहा के पास घेराबंदी कर ली। देर शाम एक साथ थोड़ा आगे पीछे चार बाइक आती दिखीं। पुलिस कर्मियों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


चारों वाहन पर एक एक व्यक्ति सवार था। मौके पर ही की गई पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि सभी चार वाहन चोरी के हैं। वाहनों के साथ ही उन चारों को कोतवाली ले जाया गया, जहां उनकी पहचान शाहआलम उर्फ मिस्टर निवासी शाहगंज थाना पवई जनपद आजमगढ़, शाहबान उर्फ राजू निवासी तलवापारा थाना अलीगंज, इस्लाम निवासी अलीगंज तथा मोबीन निवासी तलवापार अलीगंज के रूप में हुई।
विज्ञापन


चारों के कब्जे से बरामद हुए चारों वाहनों को पुलिस ने सुपुर्दगी में लेने के साथ ही उनकी छानबीन शुरू कर दी। रविवार को जिला मुख्यालय पर एएसपी अशोक कुमार राय ने वाहन चोरों के इस गिरोह का पर्दाफाश करने की जानकारी दी। कहा कि वाहन चोरों के इस गिरोह के पकड़ जाने से वाहन चोरी के मामलों में अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें