शाहगंज। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से रविवार को चैन पुलिंग करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने शाहगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं होने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 15934 डाउन डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करने वाले विजय प्रकाश पुत्र लेखराज निवासी मखदूमपुर थाना अहरौला जिला आजमगढ़ और गाड़ी संख्या 15635 डाउन ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करते नागेंद्र गौड़ पुत्र चिनकू गौड़ निवासी गोधपुर थाना कंधरापुर जिला आजमगढ़ तथा गाड़ी संख्या 19321 डाउन इंदौर-पटना एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करते रामसुंदर पुत्र राम निहोर निवासी रीवना थाना अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया।