फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच बसपा नेता के शव को किया गया सुपुर्दे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर/सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। अंधाधुंध फायरिंग कर बीते दिन की गई हत्या के बाद बसपा नेता व उनके चालक का अंतिम संस्कार मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नसीराबाद गांव में ही कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए थे। अंतिम संस्कार में पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि मामले में सभी जरूरी कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन


नसीराबाद गांव निवासी बसपा नेता जुरगाम मेहदी व उनके चालक की बदमाशों ने सोमवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पेशी के लिए जुरगाम जनपद न्यायालय जा रहे थे। ताबड़तोड़ फायरिंग में जुरगाम व उनके चालक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र आरिफ की तरफ से माफिया खान मुबारक व नौ अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत हंसवर थाने में केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों के शव परिवारीजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बसपा नेता के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इससे पहले गांव व आसपास के क्षेत्रों में पूरी रात पुलिस टीम तैनात रही। आगे किसी अन्य अप्रिय वारदात को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगभग पूरी रात स्थिति पर नजर बनाए रहे।

दोनों शव के अंतिम संस्कार को देखते हुए सुबह एडीएम गिरिजेश त्यागी व एएसपी अशोक कुमार राय भी हंसवर क्षेत्र पहुंचे। बाद में बड़ी तादाद में एकत्र विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों की मौजूदगी में बसपा नेता व चालक के शव का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार से पहले गांव पहुंचने वाला हर व्यक्ति परिवारीजनों को शोक सांत्वना देने में ही लगा रहा।

मौजूद रहे राजनीतिक दलों के नेता
बसपा नेता के शव के सुपुर्द खाक के मौके पर बड़ी तादाद में लोग जुटे। इस मौके पर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, बसपा के वरिष्ठ नेता त्रिभुवनदत्त, पूर्व सांसद राकेश पांडेय, एमएलसी हीरालाल यादव, विधायक रितेश पांडेय, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा, जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह बग्गा, सपा के प्रांतीय नेता मोहम्मद एबाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लवकुश वर्मा, रामकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें