फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैक करने वाले बदमाशों के अन्तरजनपदीय गिरोह का पर्दाफास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जनपदीय गिरोह के चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। एटीएम हैक कर और एटीएम कार्ड बदलकर लोगों की रकम उड़ाने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लग्जरी वाहन, पांच मोबाइल फोन व 13 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।


पुलिस ने गिरोह के सरगना व उसके परिवारीजनों के नाम लगभग एक करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति का भी पता लगाया है, जबकि उनके आय का कोई मुख्य श्रोत नहीं है।


सर्विलांस की छानबीन में ये भी सामने आया कि पकड़े गए बदमाश प्रदेश के तमाम जनपदों में जाकर रुकते थे और वहां इन्हीं अपराधों को अंजाम देते थे।


जनपद पुलिस को एक दिन पहले उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने एटीएम हैक करने वाले तथा एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह के चार बदमाशों को धर दबोचा।
विज्ञापन



दरअसल अकबरपुर के प्रभारी कोतवाल प्रदीप सिंह मंगलवार देर शाम सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। तभी पटेलनगर तिराहे पर लग्जरी वाहन से जा रहे चार लोगों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।


इनमें से एक की पहचान एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह के मुखिया रमाकांत यादव निवासी बक्शा, जिला जौनपुर रूप में हुई।


पकड़े गए तीन अन्य बदमाश बदलापुर निवासी शुभम मिश्र, सराय ख्वाजा निवासी जितेंद्र यादव तथा बक्शा निवासी बाबा यादव हैं।


चारों आरोपियों को कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बुधवार को जिला मुख्यालय पर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने इस कामयाबी की जानकारी देते हुए कहा कि, गिरोह के बदमाश प्रदेश के कई जिलों में जाकर अपराध करते थे।


उनके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। कॉल डिटेल आदि खंगालने पर पता चला कि एक जिले में तीन से पांच दिन तक वे सब ठहरते थे।


बदमाशों के पास से पुलिस ने एक लग्जरी वाहन के साथ ही 13 एटीएम कार्ड व 11 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। बरामद नकदी व एटीएम कार्ड अकबरपुर कोतवाली के अलावा, मड़ियाहूं व मछलीशहर में दर्ज सात मुकदमों से संबंधित हैं।


एसपी ने बताया कि, गिरोह के मुखिया रमाकांत यादव के पास आय का कोई श्रोत नहीं है। मगर उसके पास जौनपुर में दोमंजिला भवन है।


एक बड़ी कार भी उसके पास है, जबकि जिस लग्जरी वाहन की बरामदगी की गई है वह उसकी मां के नाम है। रमाकांत की कई और संपत्तियों की जानकारी मिली है।


पकड़े गए गिरोह के चारों बदमाशों के 11 बैंक खातों का पता चला है। इन खातों के लेनदेन से लेकर अन्य तरह की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे आगे और कड़ी कार्रवाई की जा सके। एसपी ने बताया कि, पकड़े गए बदमाशों के विरुद्घ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि, उन्होंने पहले यू-ट्यूब पर जाकर एटीएम हैक करने के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद एटीएम बूथ में जाकर हैक करते और फिर मदद के बहाने लोगों का कार्ड बदल लेते थे। बाद में उसके खाते से रकम उड़ाते थे या फिर ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें