फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, ट्रामा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत सद्दरपुर निवासी कैलाश (65) पुत्र पंचम शुक्रवार देर शाम साइकिल से बाजार से घर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर निवासी रामचरन शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासी राजू (28) पुत्र बृजेश शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी संजय (32) पुत्र गंगाराम शुक्रवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी रामउजागिर (50) पुत्र लालबहादुर शुक्रवार देर शाम बाजार के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें