फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सैन्य कर्मी से बदमाशों ने दिन दहाडेे लूट 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास नकाबपोश दो बदमाशों ने असलहे के बल पर बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 70 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने घटना की सूचना मालीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के मैरवा गांव निवासी श्यामदेव पांडेय गुरुवार का मालीपुर बाजार स्थित बीओबी बैंक से पैसा निकालने गए थे। अपराह्न करीब वह बैंक से 70 हजार रुपये की धन निकासी किए और साइकिल से घर की तरफ चल पड़े। वह खालिसपुर गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच नकाबपोश दो बदमाश बाइक से पहुंचे और असलहा दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास मौजूद रुपये छीन लिए। इसके बाद फरार हो गए। बाद में उन्होंने किसी तरह घटना की सूचना मालीपुर पुलिस को दी। सूचना पर एसओ मालीपुर वकील सिंह यादव मौके पर पहुंचे, और घेराबंदी शुुरू की। हालांकि बदमाश भागने में सफल रहे। एसओ ने बताया कि मामले में छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें