फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस मालिक से बदमाशों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ बाजार में प्रिंटिंग प्रेस मालिक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मंगलवार को भीटी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्र से पीड़ित ने मुलाकात कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रिंटिंग प्रेस मालिक ने पुलिस से अप्रिय घटना की आशंका जाहिर करते हुए इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद महरुआ पुलिस व सर्विलांस टीम ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर जनपद के मुरैनी थाना दोस्तपुर निवासी समर बहादुर सिंह महरुआ बाजार में प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। सोमवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर फोन आया। उन्होंने फोन रिसीव किया, तो उधर से पूछा गया कि समर बहादुर सिंह बोल रहे हो।
विज्ञापन


उन्होंने जैसे ही हां कहा, तो कहा गया कि 24 घंटे के अंदर 10 लाख रुपये की व्यवस्था करो। यह रकम कहां देना है, उसका स्थान तुम्हें जल्द बता दिया जाएगा। रंगदारी मांगने वाले ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई होशियारी करोगे तो जान भी गंवानी पड़ेगी। फोन करने वाले ने अपना नाम व पता नहीं बताया। पहले तो उन्होंने किसी के मजाक करने की बात समझ कर अनदेखी करदी।

कुछ ही देर में दोबारा फोन आया और फिर 10 लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही गई। उन्होंने ऐसा न करने में असमर्थता जताई तो अपशब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इसके बाद जब वह घर जाने लगे तो रास्ते में फिर से दो बार उनके पास फोन आया। बार-बार वही बात दोहराई गई। कहा गया कि यदि रुपये नहीं दोगे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित प्रिंटिंग प्रेस मालिक ने सुबह भीटी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जनसुनवाई के लिए पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्र से मिलकर मामले की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने संबंधित नंबर की जांच शुरू कर दी है। महरुआ पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि रंगदारी मांगने की तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें